सिलीगुड़ी में 13वे राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के 400 से अधिक प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सिलीगुड़ी में 13वे राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के 400 से अधिक प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारत के शिक्षा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करते हुए प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 13वां राष्ट्रीय सम्मेलन सिलीगुड़ी के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट मे आयोजीत हुआ और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। जिसमें भारत के कोने-कोने से 400 से अधिक निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों, प्राचार्यों, शिक्षा नीति विशेषज्ञों और प्रशासकों ने भाग लेकर शिक्षा सुधार पर गहन विचार-विमर्श किया। उद्घाटन समारोह की भव्यता में चार चाँद लगाए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कटिहार से सांसद श्री तारिक अनवर, प्रख्यात आईपीएस अधिकारी श्री विकास वैभव, और PSACWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सैयद शमायल अहमद ने, जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय ध्वज आरोहण कर सम्मेलन की विधिवत शुरुआत की।

इस सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह था जब भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय (MSDE) और PSACWA के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत “नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण राष्ट्रीय अभियान” की औपचारिक शुरुआत की गई। इस MoU के तहत पूरे भारत के निजी विद्यालयों में कार्यरत नर्सरी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षित कर शिक्षा के प्रारंभिक स्तर को न केवल गुणवत्तापूर्ण, बल्कि नैतिक, बाल-अनुकूल और समावेशी बनाया जाएगा। इस पहल को प्रधानमंत्री के Skill India Mission और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने घोषणा की कि अगले 6 महीनों में PSACWA पूरे देश में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ करेगा, जिससे हज़ारों शिक्षकों को Skill India के तहत प्रमाणित प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र के लिए समर्पित शिक्षकों का एक राष्ट्रीय आंदोलन बनेगा।

कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने इसे “निजी शिक्षा क्षेत्र के लिए युगांतरकारी पहल” बताया और आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन भविष्य में नीति-निर्माण में निजी विद्यालयों की आवाज़ को मज़बूती से स्थापित करेगा।

इस भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर पटना के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल को बेस्ट नेशनल स्कूल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसे ग्रहण करने हेतु स्वयं विद्यालय के प्राचार्या फादर डोमिचन के पी उपस्थित थे। लाइफ टाइम अचीवमेंट के पुरस्कार से केरल के डॉ रामचंद्रन नायर को मिला, फौजिया खान को हार्ट एंड सोल ऑफ एसोसिएशन के सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं आइकॉनिक अवार्ड फरजाना शकील अली को मिला, बेस्ट स्टेट का अवार्ड झारखंड को मिला को मिला, वही बेस्ट प्रदेश अध्यक्ष का अवार्ड कर्नाटक के अध्यक्ष को मिला, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार रोहतास के नाम हुआ जिसे अध्यक्ष रोहित वर्मा ने अपने टीम के साथ संयुक्त रूप से ग्रहण किया, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का पुरस्कार भोजपुर की अध्यक्षा स्मिता सिंह को मिला, और देश भर के शिक्षाविदों को भी नेशनल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्यरूप से बिहार के डॉ हरेंद्र सिंह, शिवजी प्रसाद, खुर्शीद खान,पंकज किशोर सिंह, डॉ श्याम नारायण कुमार,गुजरात की अल्पा कोटडिया,लीना बोरसे, ओडिशा की जयश्री मोहंती,

चिदात्मिका की, असम की डॉ शहनाज़ सिक्किम के सोनी विरदी, पंजाब के सुखविंदर सिंह, हिमाचल के विवेक ठाकुर,जम्मू एंड कश्मीर के अशरफ बाबा एवं अनुराधा वर्मा, पांडिचेरी के रविचंद्रन, अरुणाचल प्रदेश के लड़क मूर्तिम, तमिलनाडु के बिलाल,तेलंगाना के डॉ एस एन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के धीरज मेहरोत्रा, बनारस की आकांक्षा,झारखंड के तौसीफ अहमद एवं डॉ बी एन पी बरनवाल थे

धन्यवाद
शमायल अहमद
राष्ट्रीय अध्यक्ष
PSACWA
9835092109

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *