बहुत जल्द अपराध, अपराधी और उन्हें शह देने वालों को मिट्टी में मिलाया जाएगा : विजय कुमार सिन्हा

अपराध-अपराधियों से सुनियोजित और सख्त ढंग से निपटने में जुटी है सरकार : विजय कुमार सिन्हा

बहुत जल्द अपराध, अपराधी और उन्हें शह देने वालों को मिट्टी में मिलाया जाएगा : विजय कुमार सिन्हा

चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा : विजय कुमार सिन्हा

सरकार के खिलाफ सुनियोजित षडयंत्र के तहत हो रही आपराधिक घटनाएं : विजय कुमार सिन्हा

सत्ता में रहकर संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाले आज घड़ियाली आंसू बहा रहे : विजय कुमार सिन्हा

पटना 19 जुलाई

बिहार में हुई हाल की आपराधिक घटनाओं के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपराध और अपराधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सरकार सुनियोजित ढंग से इससे निपटने की रणनीति पर काम कर रही है । जिसका परिणाम भी बहुत जल्द नजर आने लगेगा ।

श्री सिन्हा ने कहा राजद और कांग्रेस के लोग सरकार पर सवाल उठाने से पहले जरा अपना इतिहास-भूगोल भी देख लिया करें । उनके दौर में पूरे राज्य में संगठित अपराध का बोलबाला था । अपहरण और उगाही का बाकायदा उद्योग चलता था । कश्मीर में आतंकवाद के चरमकाल में जितने लोगों की जानें गई थीं, उससे कहीं ज्यादा लोग बिहार में जातीय नरसंहार में मारे गए थे । ये लोग सत्ता में रहकर अपराधियों और सरगनाओं को खुलेआम संरक्षण दिया करते थे ।

श्री सिन्हा ने कहा चुनाव आते ही इस प्रकार अपराध का बढ़ना साफ तौर पर नियोजित षडयंत्र की ओर इशारा करता है । यह निश्चित रूप से हमारी डबल इंजन सरकार की छवि को बिगाड़ने का भी प्रयास है । लेकिन सरकार इस प्रकार के हर मंसूबे से निपटने के लिए तैयार है ।

श्री सिन्हा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार के सभी लोगों ने मिलकर नया बिहार बनाने का संकल्प ले लिया है । हम विकास के पैमाने पर पीछे छूटे लोग, वर्ग और क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर विकसित बिहार का वाहक बनाने में जुटे हैं । इस राह में बाधा पैदा करने वाले अपराधियों और अराजक तत्वों को उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए मिट्टी में मिला दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *