आज दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट विभाग के मुख्य कार्यालय, अम्बा दीप बिल्डिंग में एक ऐतिहासिक घोषणा हुई। जहां देश में पहली बार आयोजित प्री स्कूल शिक्षक स्किल ट्रेनिंग परीक्षा में सफल हुए 90 प्रतिशत विद्यार्थियों के परिणाम को ऑनलाइन जारी किया गया।
…..शमायल अहमद
“प्री स्कूल शिक्षक स्किल ट्रेनिंग” के पहले बैच में प्राथमिक शिक्षकों को विशेषज्ञ शिक्षाविदों द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को सशक्त बनाना था। इस परीक्षा का परिणाम MEPSC के CEO श्री अनिल पोखरियाल और प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शमायल अहमद ने संयुक्त रूप से आज दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट विभाग के मुख्य कार्यालय, अम्बा दीप बिल्डिंग में ज़ूम के माध्यम से देश भर के सफल हुए 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का परिणाम ऑनलाइन घोषित किया।
श्री अनिल पोखरियाल और श्री शमायल अहमद ने सफल शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे पहली बार ऑनलाइन शिक्षा को प्रशिक्षण देने के लिए नालंदा लर्निंग के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। अब आप गर्व से कह सकते हैं कि आप प्रशिक्षित शिक्षक हैं।
श्री अनिल पोखरियाल और श्री शमायल अहमद ने घोषणा की कि अगले बैच के लिए नामांकन 21 अगस्त से पुनः शुरू होगा। इच्छुक शिक्षक दिए गए लिंक पर जाकर अपना नामांकन करवा सकते हैं।
इस अवसर पर स्किल डेवलपमेंट विभाग के पदाधिकारी संतोष साहा, निजामुद्दीन अहमद, नालंदा लर्निंग के तमाल मुखर्जी और अनिल कुमार उपस्थित थे।
धन्यवाद
शमायल अहमद
राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन
9835092109
