
समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से हावड़ा स्थित कार्यालय में महिलाओं को रोजगार मुखी बनाने के दिशा में कारगर कदम नहीं उठाने की दिशा में कारणों पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा की अध्यक्षता सीमा सिंह संचालन सुनीता दत्त और धन्यवाद ज्ञापन प्रीति गुप्ता ने की।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका सह पश्चिम बंगाल ,झारखंड व बिहार प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार मुखी बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई है। योजना के जानकारी के अभाव में महिलाएं लाभ नहीं उठा पाती है । इस कारण लाखों करोड़ों रुपए वापस हो जाती है। योजनाओं के कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी के उदासीन व्यवहार रहने के कारण महिलाओं को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। संसाधन रहने के बावजूद भी महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती है। केंद्र और राज्य सरकार को चाहिए कि हर जिला में महिलाओं के लिए एक कार्यालय हो जहां महिला कर्मचारी और अधिकारियों की ही तैनाती हो ताकि महिलाएं अपने अधिकार के संबंध में खुले रूप में जान सके। खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सरकारी योजनाओं से वंचित हैं । सरकारी कर्मचारियों के उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं की स्थिति दयनीये है
महिलाए कुछ करना चाहती भी हैं वो भी कुछ नहीं कर पा रही हैं
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं में
सीमा सिंह,सरिता सिंह, प्रीति गुप्ता गुड़िया गुप्ता ,पुतली गुप्ता ,रीता साव,पिंकी साव,सुधा गुप्ता,संगीता शर्मा,अनिमा बनर्जी,कविता घोष,सुनीता दत्त,रिंकू बोस,रीता कर्ण,सीमा चटर्जी,सुधा वर्मा,पिंकी कर्ण आदि प्रमुख थी
