
आज दिनांक 31.08.25 को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत मौर्य विहार कॉलोनी में पैसों के पूर्व के विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
घायल को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01एवं थानाध्यक्ष फुलवारीशरीफ द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच प्रारंभ की गई। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन हेतु #FSL_Team को बुलाया गया है।
साक्ष्य मिटाने के आरोप में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के घर से एक रायफल भी बरामद किया गया है। बरामद हथियार से घटना कारित होने की भी जांच की जा रही है।
फायरिंग में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस सम्बन्ध में श्री भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना द्वारा दी गई बाइट…
