
ऑल इण्डिया दांगी क्षत्रिय संघ, बिहार के तत्त्वाधान में आज दिनांक 6 सिंतबर 2025 के दिन पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रदेश भर के दांगियों का आज महाजुटान हुआ। आज के महासम्मेलन में बिहार के अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, गुजरात से तो सैंकड़ों की संख्या में दांगीजन आए ही, साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के प्रतिनिधिगण भी काफी संख्या में शामिल हुए।

ऑल इण्डिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव वीर वीरेन्द्र दांगी ने कहा कि दांगी समाज हमेशा राजनितिक रूप से जागरूक रहा है। माननीय मुख्य मंत्री ने दांगी जाति को बी. सी. 2 से बी. सी. 1 में लाकर विशेष आरक्षण दिया और दांगी जाति को विकास की मुख्य धारा में लाने का जो काम किया है उसके लिए दांगी समाज सदा उनका ऋणी रहेगा। बिहार प्रदेश के

प्रधान महासचिव ई. अरूण कुमार दांगी ने कहा कि दांगी समाज के विकास को गति देने के लिए राजनैतिक संबल की जरूरत है। उन्होंने अपनी बात कहते हुए बिहार के सभी राजनैतिक दलों से अपील किया कि अन्य जातियों की तरह हमें भी सत्ता में भागीदारी चाहिए, हमें भी अपने समाज का विधायक, सांसद और मंत्री

चाहिए जो हमारी समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुँचा सके। दांगी समाज कब तक अपने राजनैतिक अधिकारों की भीख मांगता रहेगा? प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय प्रसाद दांगी ने कहा कि दांगी जाति का असल प्रतिनिधित्व ऑल इण्डिया दांगी क्षत्रिय संघ ही करता है। ऐसे में समाज के छद्म नेताओं को छोड़ संगठन के पदाधिकारियों को सरकार व राजनीति में हिस्सेदारी पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। स्वागताध्यक्ष डॉ. नीतीश कुमार दांगी ने आए हुए समस्त दांगी जनों का स्वागत किया और प्रण लिया किया दांगी समाज की सेवा में वे तन-मन-धन से निरंतर कार्य करते रहेगें।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सरकार द्वारा दांगी समाज के लिए ई बी सी का लाभ दिलाने की बात को दुहराया और कहा कि आप सरकार का सहयोग करते रहें, सरकार आपके समस्या का निदान अवश्य करती रहेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्रीराम कृपाल यादव ने दांगी समाज के समर्थन में पुरजोर ढंग से अपनी बात रखी। उनका सहयोग दांगी समाज को पिछले पच्चीस-तीस सालों से लगातार मिलता रहा है। सभा को अन्य गणमान्य मंत्री श्री प्रेम नारायण सिंह, मंटु सिंह मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री, विधायक रणविजय साहु, आल इण्डिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम दांगी (मध्य प्रदेश) ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और अपने वक्तव्य में दांगी जाति के विकास के लिए संगठन को मजबुत करने का वादा किया।
इस महती सभा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार दांगी, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी प्रभाकर रंजन दांगी, दांगी शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा, जय प्रकाश दांगी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, झारखंड के अनुज दांगी, शैलेन्द्र दांगी, सहीत अनेक नेताओं ने दांगी समाज को सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में सुधारों का सुत्रधार बताया।
