
- फेस्टिव लॉन्च के साथ-साथ विशेष ऑफर की सौगात किसी भी ज्वेलर से ख़रीदे गए, सभी कैरेट के सोने के एक्सचेंज पर फ्लैट 0% कटौती का लाभ उठाइए
पटना, 11 अक्टूबर, 2025: भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड और टाटा परिवार के एक सदस्य तनिष्क ने आने वाले त्योहारों के लिए प्रस्तुत किया है अपना विशेष फेस्टिव कलेक्शन “मृगांका”, पटना के पनाश बैंक्वेट, सगुना मोरे में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में यह लॉन्च किया गया। तनिष्क का यह सबसे नया कलेक्शन पौराणिक कथाओं में वर्णन की गयी दुनिया और

काल्पनिक लोक से प्रेरित है। “मृगांका” हमें सैर कराता है रहस्यमयी लोक की जहां तैरते हुए महल, दिव्य उद्यान और दूसरी दुनिया के जीव हैं, जो सोने में साकार किए गए हैं। भारत में कहानियों और प्रतीकों के प्रति लोगों का प्यार हमेशा से रहा है, मृगांका का हर आभूषण हमारे त्योहारों को सम्मानित करने वाली एक कविता है।

स्टोन-ऑन-स्टोन जड़ाऊ, बाडरूम, चांडक, रस रवा और जटिल जाली लेयरिंग जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करके तैयार किए गए इस कलेक्शन में रंगीन कुंदन, मीनाकारी और थ्रीडी मोटिफ का खूबसूरत मिलाप है। हर आभूषण एक द्वार है, जो पहनने वाले को मृगांक की काल्पनिक दुनिया में ले जाता है, जहां मिथक और कलात्मकता एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। चाहे वह महल की भव्यता को प्रतिबिंबित करने वाले कैस्केडिंग हरम हों, पौराणिक प्राणियों से प्रेरित स्टेटमेंट रिंग हो, या कई शैलियों के लिए डिजाइन किए गए बहुमुखी पेंडेंट सेट हौ, तनिष्क का मृगांक कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिला के लिए त्योहारों के आभूषणों की नयी परिभाषा करते हुए एक विविध लेकिन सामंजस्यपूर्ण अनुभव प्रदान करता है।
तनिष्क का विचार एक ऐसी दृश्य दुनिया बनाने का था, जो ट्रैड्स से परे हो, जहाँ हर तत्व, चाहे वह एक रहस्यमयी थ्रीडी पक्षी हो या एक शानदार महल, आश्चर्य और उपस्थिति का एहसास जगाएगा। पौराणिक जीवों और काल्पनिक फूलों से प्रेरित, मृगांक को कल्पना की तरह शानदार और सपनों की तरह अव्य बनाया गया है। ‘मृगांक’ तनिष्क की कल्पना को जटिल, पहनने योग्य कला में उतारने की अद्वितीय क्षमता का एक प्रमाण है जहां शिल्प कौशल और कहानी कहने के जादू का मिलाप होता है, ताकि वास्तव में कुछ अलौकिक बनाया जा सके।
अपने ग्राहकों के लिए त्योहारों की रौनक को बढ़ाते हुए, तनिष्क ने 21 अक्टूबर, 2025 तक किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए, सभी कैरेट (9 कैरेट तक कम) के सोने के एक्सचेंज पर फ्लैट 0% की छूट की घोषणा की है। तनिष्क के डिजाइन और अर्थ के विशेष मिलाप को दर्शाते हुए, “मृगांक” में अलग-अलग कीमतों के आभूषण हैं। उपहार में देने के लिए हो, या खुद के लिए हो, मृगांक महिलाओं को दीवाली मनाने के लिए ऐसे आभूषण प्रस्तुत करता है जो कालातीत, एक्स्प्रेसिव और संजोकर रखने जैसे हैं।
तनिष्क के रीजनल बिजनेस हेड (ईस्ट) शाह गौरव कृष्णा ने कहा, “तनिष्क में हमें बहुत खुशी हो रही है कि पटना में इस त्योहारी सीजन में, ‘मृगांका प्रस्तुत करके ग्राहकों को सुनहरी खुशियां पाने का अवसर हम दे रहे हैं। यह कलेक्शन कल्पना के जादू और भारतीय कहानी कहने की कालातीत समृद्धि को जीवंत करता है। बादलों के बीच तैरते महल, रहस्यमय प्राणी इस कलेक्शन में सोने में चमकते हैं, और विदेशी फूल जीवंत हो उठते हैं, इसका हर आभूषण परंपरा और आधुनिक डिजाइन का एक सहज मिलाप दर्शाता है। चमचमाते कुंदन और जीवंत रनों से लेकर नाजुक इनेमल एक्सेंट और लेयर्ड बनावट तक-सटीकता के साथ तैयार किए गए आभूषणों के साथ मृगांका आभूषणों को पहनने योग्य कला में बदल देता है। इस कलेक्शन के जरिए, हम पटना के लोगों को आमंत्रित करते हैं कि वे यहां आएं और अद्भुत आश्वर्यों से भरी दुनिया की सैर करें, त्योहारों को खूबसूरती और क्रिएटिविटी के साथ मनाएं।”
