माननीय मुख्यमंत्री ने पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का किया निरीक्षण

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का आगमन वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0, पटना (पटना डेयरी प्रोजेक्ट) में हुआ। उनका स्वागत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव-सह – अध्यक्षा, काॅम्फेड, पटना डॉ . एन.

विजयालक्ष्मी तथा काॅम्फेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक ने पुष्प गुच्छ दे कर किया। कार्यक्रम के मौके पर माननीय मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी , डॉ . गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ0 चन्द्रशेखर

सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागरजन एम. एस. तथा पूर्व विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने सर्वप्रथम वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0, पटना (पटना डेयरी प्रोजेक्ट) के प्लांट प्रोसेसिंग तथा उत्पादन कार्यों का निरीक्षण किया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने सुधा उत्पादों की सराहना करते हुए काॅम्फेड की अध्यक्षा तथा काॅम्फेड के प्रबंध निदेशक के साथ समीक्षात्मक बैठक करते हुए कहा कि जब बिहार में कोई इंडस्ट्री विकसित नहीं थी तब से सुधा डेयरी का इतिहास है। उन्होंने सहकारिता पर बल देते हुए बताया कि सहकारिता के माध्यम से किसानों द्वारा इस व्यवसाय को जिस प्रकाटीर चलाया जा रहा है, इसके लिए सभी किसान बन्धु बधाई के पात्र हैं। उनकी आजीविका में सरकार भी अपने स्तर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है। आगामी पाॅंच वर्षों की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने काॅम्फेड के प्रबंध निदेशक को निदेशित किया कि कार्यक्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन का प्रयास अपने स्तर से करें। किसान खासकर महिला किसान अधिक से अधिक लाभान्वित हों, इस पर भी ज्यादा बल दिया जाए।

प्रबंध निदेशक काॅम्फेड ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सादर अवगत कराया कि वर्तमान में काॅम्फेड 21 हजार समितियों के माध्यम से लगभग 21.5 लाख लीटर दूध का प्रतिदिन संग्रहण ग्रामीण स्तर पर एवं 18 लाख लीटर दूध का विपणन प्रतिदिन कर रही है। वर्तमान में राज्य के 31 जिलों में कुल आठ दुग्ध संघ कार्यरत हैं, जबकि शेष 7 जिलों की जिम्मेवारी काॅम्फेड की दो परियोजनाओं के माध्यम से की जा रही है। काॅम्फेड से लगभग 7.5 लाख किसान जुड़े हुए हैं जिसमें महिलाओं की संख्या लगभग 1.9 लाख है। वर्तमान में काॅम्फेड की कुल प्रसंस्करण क्षमता 54 लाख लीटर प्रति दिन है।

                                                           प्रबन्ध निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *