
ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है तथा काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। गोलघर परिसर के सौंदर्याकरण एवं इसके रख-रखाव

को अच्छे ढंग से कराने को कहा है ताकि यह देखने में भव्य लगे। वर्ष 2013 में यहां शुरू किए गए लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को इसके इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त हो। यहां डिस्प्ले बोर्ड भी लगाकर प्रदर्शित करने को कहा है।

गोलघर वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है। इसके स्ट्रक्चर के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए और बेहतर ढंग से संरक्षित रखा जा सके।
