शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए गम्भीर सवाल

रेप की घटना छुपाने की पुलिस की कोशिश बेनकाब, अधिकारियों पर कार्रवाई हो

पटना, 20 जनवरी 2026
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में टीम गठित किया गया और पटना से जहानाबाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए
शक्ति जनता दल के
प्रदेश प्रवक्ता बैजनाथ यादव ,


ने स्वर्गी गायत्री कुमारी के परिवारों से मिला और दुख प्रकट किया
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की छात्रा की मौत के मामले में अब जांच के दौरान बलात्कार की पुष्टि ने बिहार पुलिस की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है. यह बेहद गंभीर है कि पीड़ित परिजन शुरुआत से ही रेप की आशंका और आरोप लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने न केवल उनकी बातों को नजरअंदाज किया, बल्कि घटना को छुपाने और हल्का साबित करने की कोशिश की.

यदि परिजनों की बातों को समय रहते गंभीरता से लिया जाता, तो सच्चाई पहले ही सामने आ जाती. उल्टे पुलिस प्रशासन ने बेरहमी से उनपर लाठियां चलाई. पुलिस द्वारा रेप जैसी जघन्य घटना को दबाने का प्रयास न केवल अमानवीय है, बल्कि यह सीधे-सीधे अपराधियों को संरक्षण देने जैसा है.

यह मामला केवल एक छात्रा की हत्या या बलात्कार का नहीं, बल्कि संस्थागत लापरवाही और पुलिसिया संरक्षण का मामला बन चुका है. इससे बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर गहरी असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है.

हम देख रहे हैं कि चुनाव बाद पूरे राज्य में महिलाओं पर हिंसा की बाढ़ सी आ गई है. भाजपा–नीतीश शासन में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं.

जनशक्ति जनता दल, सचिव सुधीर यादव
ने कहा दोषियों पर कार्रवाई हो और सीबीआई जांच हो दोषियों को पकड़ा जाए

इस पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए.

रेप की घटना छुपाने में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए.

दोषी आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी सजा दी जाए.

पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए.

राज्य के सभी ऐसे गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा की तत्काल समीक्षा की जाए.

जनशक्ति जनता दल, पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों को सजा दिलाने तथा पुलिसिया लापरवाही के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *