कल राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का भव्य अभिनंदन और स्वागत राजद कार्यालय में होगा : एजाज अहमद

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन सह स्वागत समारोह राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित किया गया है।


एजाज ने बताया कि अभिनंदन और स्वागत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। और तेजस्वी जी के प्रदेश कार्यालय में आगमन से पहले कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कार्यक्रम के प्रति राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी जोश- खरोश देखा जा रहा है । और समारोह के लिए व्यापक रूप से राजद कार्यालय को सजाया गया है इसकी भव्यता देखते ही बन रही है।
इन्होंने बताया कि पटना के सड़कों पर होर्डिंग बैनर के माध्यम से अभिनंदन समारोह की तैयारी के लिए प्रचार प्रसार की जा रही है लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की जा रही है।
प्रवक्ता एजाज ने आगे बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी कार्यालय के तीनों गेट पर बड़े-बड़े कट आउट और स्लोगन लिखे बोर्ड लगायें गये हैं। जिसमें कहा गया कि बिहार के मन की सुनते हैं, समझते हैं और करते है। कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा के साथ-साथ संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लालू जी के विचार और संकल्प को मजबूती मिलेगी। तेजस्वी प्रसाद यादव पहले से ही यह संदेश देते रहे हैं कि पूरे जोश और ऊर्जा के साथ मजबूत संकल्पों को लेकर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने की बात कही है।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *