पटना के होटल प्रेम रेजिडेंसी में प्रगति मंच की ओर से सावन संगम का आयोजन किया गया

संगीत की तान के साथ सावन के गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं
प्रगति मंच की ओर से हुआ सावन संगम का आयोजन
पटना।


पटना में सावन मिलन समारोह की धूम है। पटना के होटल प्रेम रेजिडेंसी में प्रगति मंच की ओर से सावन संगम का आयोजन किया गया। रजनी सिंह एवं सोनी गुप्ता ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी और चूड़ी पहनकर उत्साह से भाग लिया। गीत, संगीत की धुन पर मस्ती के बीच सावन मिलन उत्सव मनाया गया जहां हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य किया। सावन के महीने में महिलाओं द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक है।


इस दौरान, महिलाओं ने हरे रंग के आकर्षक परिधान पहने, मेहंदी लगवाई और सावन के गीतों पर झूमकर सावन की मस्ती का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री श्री समीर महासेठ ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत दीप की। इस अवसर पर बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा एवं समाजसेवी वीणा मानवी भी उपस्थित रहीं। पूर्व मंत्री श्री समीर महासेठ ने सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं दीं और हमेशा प्रसन्न रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सावन का बड़ा ही महत्व है। भगवान शिव की महिमा इस माह में बरसती है। जिसे सभी आशीर्वाद के रुप में प्राप्त करते हैं। पिंकी कुशवाहा व वीणा मानवी ने भी उपस्थित सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम की आयोजक रजनी सिंह ने बताया कि सावन महिलाएं के लिए विशेष महत्व रखता है। हम सभी भक्ति के साथ सावन की हरियाली को अपनी संस्कृति का प्रतीक मानते हैं। आयोजक सोनी गुप्ता ने बताया कि सावन में सजने संवरने का खास महत्व होता है। यही वजह है कि हम सावन में श्रृंगार रस की धारा मंे डूबते हैं। आज सावन संगम के दौरान गीत, संगीत के साथ नृत्य का दौर चला। साथ ही रैंप वॉक, क्वीज व फनी गेम भी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *