
पटना जिले के बिहटा थाना की पुलिस ने एक युवक के साथ मारपीट एवं मोबाइल छीने के मामले में फरार दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से छीने हुए दो स्मार्ट मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी अमित कुमार एवं कन्हौली गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बीते 2025 के अप्रैल माह में 25 तारीख को एक युवक के साथ है मारपीट हुई थी साथ ही अपराधियों ने उसके दो स्मार्ट मोबाइल फोन को छीन लिया गया था ।जहां युवक के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टेक्निकल टीम के सहायता से बीते देर रात्रि दो अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से छीने गए दोनों स्मार्टफोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है साथ ही गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की गई।फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास की जांच भी कर रही है।🙏 सोनू कुमार उर्फ राकेश कुमार की रिपोर्ट
