
पद से बर्खास्त सांख्यिकी सेवक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो,
नौकरी के लिए करेंगे आंदोलन,
बिहार सरकार में अर्थ सांख्यिकी निदेशालय में कार्यरत सांख्यिकी सेवक का 8 साल से बर्खास्त करने के बाद अभी तक उसको कोई काम नहीं दिया गया। आज भी

बदहाली हालत में जीने के लिए मजबूर हैं। लेकिन इस पर राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो या योजना एवं विकास विभाग हो। किसी का इस पर ध्यान आकृष्ट नहीं है। ऐसा बात नहीं है इस विभाग में 75 प्रतिशत पद खाली हैं। और काम भी भगवान भरोसे होती है। और पटना हाईकोर्ट ने भी आदेश दे चुका है कि सांख्यिकी

सेवक अनुभवी एवं प्रशिक्षित है। इनको इस विभाग रखा जाएं। जो काम सही समय पर निष्पादन कर जनता को बेहतर सेवा दे सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी अभी तक नीतीश कुमार सरकार कुंभकर्णी नींद सोयी हुईं हैं। विधान चुनाव भी आ गया। लेकिन इसके बाद राज्य सरकार कोई बड़ा कदम नहीं उठा सकी। जिसको लेकर सांख्यिकी सेवक एक बार फिर आंदोलन करने का मूड बना चुके हैं। जिस पर सांख्यिकी सेवक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार ने पटना में भूख हड़ताल करने के लिए पटना के जिला प्रशासन से आवेदन देकर सूचित कर दिया गया है। जो कि 2 सितम्बर से पटना में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। जहां कि सांख्यिकी सेवक का बैनर के साथ हजारों की संख्या में सांख्यिकी सेवक शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि इसका तैयारी चल रही है। इसको शीघ्र ही सफल बनाया जायेगा। और विजय श्री मिलेगा।
