
इंटरनेशनल ब्राइडल सीज़न 3 का ग्रैंड ऑडिशन पटना के गांधी मैदान के पास स्थित होटल कासा पिकोला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । फैशन इवेंट के सचिव दीपू राज जी ने कहा कि भारतीय परिधान और बिहार की शान बिहार की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिये हर साल की भांति इस वर्ष भी बिहार की सबसे बड़ी ग्रैंड फैशन इवेंट इंटरनेशनल ब्राइडल रनवे शो सीज़न 3 एक बार फिर से पूरे बिहार – झारखंड में धमाल मचाने आ रही है । जिसका पहला ऑडिशन 14 सितंबर रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

ऑडिशन में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
ऑडिशन 2 राउंड में संपन्न हुआ । पहले राउंड में 30 – 30 प्रतिभागी का ऑडिशन हुआ ।
पहले राउंड से टोटल 30 प्रतिभागी चुनें गए ।

चुनें हुए प्रतिभागियों को ऑन स्टेज शैसे दिया गया और सभी 30 प्रतिभागियों में से टॉप प्रतिभागी (साक्षी भारद्वाज) को सुंदर सा क्राउन और शैसे देकर सम्मानित किया गया । साक्षी भारद्वाज ग्रैंड फिनाले के टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है ।

निर्णायक मंडली में राहुल कुमार,अंतरा मलिक (मिस बिहार ) पूजा मंडल (प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट )श्रेया जी,करण कश्यप,शशि शर्मा,जय प्रकाश कुमार । मंच संचालन की जिम्मेदारी अभिनेता अमरकान्त रॉय को दी गयी थी । अपने सुंदर गायकी से गायक कृष्णा कुमार ने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । बिहार के टॉप फोटोग्राफर मैक स्टूडियो पटना (संतोष कुमार )और मोमेंट मिडिया ( सुजीत सिंह ) ने इस आयोजन में अपना योगदान दिया और उनकी फोटोग्राफी से लोग मंत्रमुग्ध हो गये । इस ऑडिशन में प्रतिभागियों के परिवार व आये सम्मानित सदस्यों को मिलाकर सैंकड़ो लोग से बैंक्वेंट हाॅल खचाखच भरी थी ।
इसका अगला ऑडिशन बिहार के विभिन्न जिले में होनी है । इसकी जानकारी जल्द हीं सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होगी ।
धन्यवाद
टीम फैशन इवेंट
पटना बिहार
