पटना में भारतीय खाद्य निगम क्षेत्रीय प्रबंधन एवं बीकेएनके संघ यूनियन के बीच एक महत्वपूर्ण साविधिक मीटिंग सम्पन्न हुई

। इस बैठक में पूरे बिहार से संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। यूनियन की ओर से बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ अतिरिक्त महासचिव श्री सुकुमार नायक ने किया।

बैठक में कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यूनियन ने समय-समय पर उठाए जाने वाले मुद्दों के साथ-साथ इस बैठक में विशेष रूप से फील्ड स्तर पर आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और अनावश्यक रूप से उत्पन्न की जा रही बाधाओं को प्रबंधन के समक्ष रखा। श्री नायक ने इन समस्याओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिस पर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

प्रबंधन पक्ष से महाप्रबंधक (GM) श्री अमित भूषण जी, श्री विनय कुमार, DGM सर, श्री सुशील कुमार, DGM सर सहित बिहार के विभिन्न डिवीज़नल कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संघ की ओर से श्री शशि रंजन कुमार, अध्यक्ष, श्री विक्की कुमार, श्री रमेश प्रसाद जी, श्री चंदन कुमार, श्री राजु कुमार, श्रीमती अनुराधा, मनीता मैडम सहित संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

GM Sir का दृष्टिकोण अत्यंत सहयोगात्मक एवं रचनात्मक रहा। उन्होंने सभी मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुना तथा समाधान की दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया। संघ, GM Sir एवं सभी अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद करता है कि उन्होंने खुले मन से चर्चा कर कर्मचारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप पहल करने का भरोसा दिया।

यह बैठक संघ और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। संघ को विश्वास है कि प्रबंधन की सकारात्मक सोच और सहयोग से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा तथा कार्य वातावरण और अधिक सुदृढ़ बनेगा।

अजय कुमार मिश्र
क्षेत्रीय सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *