
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया. जिसमें पूरे बिहार के सभी प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित हुए करीब 5000 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को राज्य स्वास्थ्य समिति स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय मानव संसाधन विकास भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में प्रशिक्षण कराया गया परंतु अभी तक प्रशिक्षण ग्रामीण चिकित्सकों को समायोजन स्वास्थ्य विभाग में नहीं कराया गया इस बार फरवरी 2025 में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के अध्यक्षता में प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक समिति बनाई गई है परंतु इसे लागू नहीं कराई गई ना ही इसके लिए कोई नियम बनाई गई इसी मांगों को लेकर प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक आज मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर दिए अगर सरकार हम लोगों की मांगों को नहीं पूरा करती है तो हम लोग न्यायालय में जाने के लिए संघर्ष करेंगे और अगली बार सितंबर माह में ही महा धरना का आयोजन दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा जिसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंशु तिवारी ने अपना संबोधन किया और सभी लोगों को उत्साह के साथ मनोबल बढ़ाया राज्य से दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी आवाज को राज सरकार एवं केंद्र सरकार को पहुंचाने का कार्य करेंगे यहां पर उपस्थित संतोष कुमार अनिल कुमार नवीन कुमार हर्षवर्धन कुमार अरविंद कुमार रंजीत कुमार जितेंद्र कुमार कुंदन कुमार एवं अनगणमन कार्यकर्ता ने अपनी बात को कहीं
