
ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली” @ शहीद जगदेव प्रसाद जी की शहादत दिवस पर 5 सितंबर को मिलर हाई स्कूल के मैदान में जुटेंगे रालोमो के लाखों कार्यकर्ता। पटना: भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के शहादत दिवस पर आगामी 5 सितंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली ऐतिहासिक होगी जिसमें पूरे बिहार के 38 जिलों से लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे।उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि इस महारैली का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों व माननीय सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी करेंगे।इस महारैली में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण, जिला एवं प्रखंड के सभी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारी एवं नेतागण, कार्यकर्तागण शामिल होंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी नेतागण अपने अपने क्षेत्रों में रैली की सफलता को लेकर जी जान से जुटे हुए है। @ राम पुकार सिन्हा प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार दिनांक 01/09/2025 मोबाइल 9304444676/ 9934419736
