सामाजिक जन सरकार से जुड़े मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 17 सूत्री जिला स्तरीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा

दशहरा दीपावली छठ महापर्व के मद्देनजर लंबित मानदेय भुगतान करने का किया मांग

डीएम के घोषणानुसार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का 10 दिन के अंदर टेंडर व शिलान्यास हो गया क्या ? पूछता है फरकियावासी

जुमलेबाज सरकार की जुमलेबाज शासन प्रशासन जिलाधिकारी जवाब दे – किरण देव यादव

सतीश नगर, खगड़िया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
दी गई स्मार पत्र के माध्यम से पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने पंच सरपंच को पेंशन चालू करने, पंचायती राज आयोग गठन करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, पंच सरपंच आशा ममता फैसीलेटर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका रसोईया सफाई कर्मी, सभी अनुबंध आधारित कर्मी को दशहरा दीपावली छठ महापर्व के मद्देनजर लंबित भत्ता जल्द भुगतान करने, संसारपुर फील्ड – कृषि कार्यालय – रिटायर्ड बांध को समाप्त कर मेडिकल कॉलेज निर्माण करने संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार कर अलौली देवघट्टा चौक के निकट मेडिकल कॉलेज निर्माण करने, अलौली में डिग्री कॉलेज स्टेडियम, वाटर पार्क घोषणा अनुसार निर्माण करने, शुंभा हरिपुर शहरबन्नी महेशखूंट को प्रखंड बनाने, अलौली एवं बेलदौर को अनुमंडल बनाने, गोगरी को विधानसभा क्षेत्र घोषित करने, की मांग किया है।
ऑल इंडिया मिशन ट्रेड यूनियन , ऐम्टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि पूछता है फरकियावासी – अलौली में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अनुशंसा का उल्लंघन क्यों, अलौली का स्थल सर्व सुविधा संपन्न होने के बावजूद तीन चीज ऐतिहासिक स्थल को समाप्त करने एवं एक चीज का निर्माण करने का तुगलकी निर्णय क्यों, घोषणा अनुसार 10 दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज का टेंडर हुआ क्या, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास किया क्या,,, ? पूछता है फरकियावासी, जवाब दे जिलाधिकारी नवीन कुमार।
जुमलेबाज सरकार का जुमलेबाज शासन प्रशासन जवाब दे।
जब खगड़िया में 100 बेड का सदर अस्पताल एवं 100 बेड का प्रभु नारायण सिंह हॉस्पिटल उपलब्ध है ही तो फिर एक ही जगह मेडिकल कॉलेज का हॉस्पिटल निर्माण क्यों ? 3 किलोमीटर के क्षेत्रफल में तीन-तीन हॉस्पिटल कॉलेज, कहां तक उचित है ? जरूरतमंद फरकिया का सर्वांगीण विकास हेतु अलौली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्यों नहीं ? क्या विकसित क्षेत्र को ही विकसित करने की सरकार प्रशासन की मानसिकता है क्या ? सब फूल गणेश भगवान पर ही चढ़ाया जाएगा क्या ?
क्या जिलाधिकारी महोदय एक दूसरा टोडरमल बन गया क्या ?
फरकिया को विकास से वंचित करने का साजिश क्यों, पूछता है,,, फरकियावासी, जवाब दो।
श्री यादव ने कहा कि कब तक बरसाती बाढ़ से डूबते रहेंगे नगरवासी, जल निकासी की व्यवस्था हो पाई क्या ? पूछता है नगर-शहरवासी फरकियावासी।
बुद्धिजीवी नागरिक मंच के अध्यक्ष समाजसेवी किरण देव यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक्स पर पोस्ट कर मांग की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *