
स्टार्टअप दिवस के अवसर पर Mishy (मिषी) ब्रांड ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि यह ब्रांड आज सिर्फ बिहार और पटना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी अपने फैशन प्रोडक्ट्स के माध्यम से पहचान बना चुका है।

Mishy नाम जहां मिठास, अपनापन और सकारात्मकता का प्रतीक है, वहीं यह ब्रांड महिलाओं के लिए एथनिक और वेस्टर्न वियर में नए और ट्रेंडिंग डिजाइन पेश कर रहा है। इसके अंतर्गत कुर्ती सेट, अनारकली सूट, डिजाइनर ड्रेसेज, एम्ब्रॉयडरी और सिंधी कढ़ाई जैसे पारंपरिक व आधुनिक परिधान शामिल हैं।

ब्रांड की ओनर निर्मला कुमारी और नैंशी के नेतृत्व में Mishy आज बिहार के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का एक मजबूत माध्यम बन चुका है। इस स्टार्टअप से कई कारीगर, डिज़ाइनर और महिलाएं जुड़ी हुई हैं। बिहार सरकार की सहभागिता और सहयोग से यह पहल आत्मनिर्भर बिहार और स्टार्टअप इंडिया की सोच को आगे बढ़ा रही है।
