संरक्षण क्षमता महोत्सव 2026 (SAKSHAM’26) का बिहार में शुभारंभ

पटना, 02 फरवरी 2026 तेल एवं गैस संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान संरक्षण क्षमता महोत्सव 2026 (SAKSHAM’26) का आज पटना में शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा अभियान 02 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक देशभर में

आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय तेल निगम (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) एवं गेल (GAIL) सहित समस्त तेल एवं गैस सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

SAKSHAM 26 की थीम “तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओं” है, जो पेट्रोलियम संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ बिहार सरकार के माननीय सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा किया किया गया। इस अवसर पर तेल उद्योग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न पीएसयू के प्रतिनिधि, मीडिया, विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने SAKSHAM जैसे अभियानों को समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं से ऊर्जा संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

श्री ए. के. सामंतराय, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, बिहार राज्य कार्यालय, इंडियनऑयल तथा बिहार राज्य के तेल विपणन कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक ने अपने स्वागत संबोधन में उल्लेख किया कि कि भारत आज विश्व के शीर्ष पांच रिफाइनिंग देशों में शामिल है तथा परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का सातवां सबसे बड़ा निर्यातक है। इसके बावजूद देश की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता अधिक है, जिससे ईंधन संरक्षण और ऊर्जा दक्षता अत्यंत आवश्यक हो जाती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा अपनाए गए छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर ईंधन बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी ला सकते हैं।

SAKSHAM’26 के अंतर्गत बिहार सहित पूरे देश में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें शामिल हैं:

साइक्लोथॉन एवं वॉकाथॉन

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में क्विज, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ

विद्यार्थियों, गृहिणियों, किसानों, चालकों एवं परिवहन कर्मियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम

एलपीजी सुरक्षा एवं संरक्षण पर कार्यक्रम

औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थानों में कार्यशालाएँ

ईंधन दक्ष ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम

इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में ऊर्जा संरक्षण की संस्कृति को विकसित करना तथा व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

SAKSHAM’26 एक स्वच्छ, हरित एवं ऊर्जा-सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में तेल एवं गैस उद्योग की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, कार पूलिंग अपनाएँ, कम दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलें तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों का प्रयोग करें।

आज ऊर्जा संरक्षण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण और सशक्त राष्ट्र सुनिश्चित कर सकते हैं।

मंचासीन गणमान्य अतिथि :

Dr. Pramod Kumar, Minister of Co-operative cum Environment, Forest & Climate Change, Bihar

Shri. A. K Samantaray, ED & SH, Bihar State Office, IndianOil & State Level Coordinator of Oil Marketing companies of Bihar state

Md. Ghayur Alam Zahiri, Deputy General Manager (CGD – Mkt), GAIL

Shri Pankaj Vaswani, Chief Regional Manager, Patna Retail RO, HPCL

Shri. Ajay Kumar Mishra, Sate Head, Bihar and Jharkhand (Retail), BPCL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *