
संत मेरीज़ एकेडमी में तृतीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल भावना, अनुशासन एवं उमंग से भरपूर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री संजीव चौरसिया जी द्वारा खेल मैदान में बच्चों के दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान और रंगारंग ड्रील से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात् बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल-संबंधी प्रस्तुतियाँ देकर सभी को आनंदित किया। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री संजीव चौरसिया जी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीमभावना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होने ये भी कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर जोसेफ राज ने शैक्षणिक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कक्षा 10 के टॉपर विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यार्थियों की इस सफलता में उनके माता-पिता के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह खेल महोत्सव खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता हुआ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्य
फा. जोसेफ राज
संत मेरीज़ अकादमी
MARY’S ACADE
Principal
- ASHIYONG
