दिनाक 16.09.2025 से लगातार ग्राम रक्षा दल महासंघ 7 दिनों से पटना गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार के Cm नीतीश कुमार से आश्वासन मिल रहा है अभी तक कुछ नहीं हुआ है

आज 7 दिन हो गया है बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ बिहार के द्वारा महासंघ के ग्यारह (11) सूत्री माँग के पूर्ति हेतु माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के समक्ष अनवरत प्रदर्शन एवं धरना जारी रहेगा। जिसका अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा किया गया।उपस्थित पदाधिकारीगण प्रदेश महामंत्री रविरंजन कुमार, सहायक महामंत्री श्याम बिहारी सिंह, संयुक्त मंत्री संगीता कुमारी, संगठन मंत्री रूबी बेगम, जिला अध्यक्ष मो० आजाद, शैलेश कुमार सोनू, प्रमोद सिंह, फुलबन्द सिंह, अशोक कुमार मण्डल, गीता गुप्ता, सुदामा प्रजाप्रति, अमरजीत कुमार, सोनु कुमार, हीरामन राम, काँती कुमारी, रेणु कुमारी, सरोजा देवी, मो० शमीम अख्तर, मो० अरशद, सत्येन्द्र नारायण सिंह सहित हजारों हजार की संख्या में पहुँचे। धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं के द्वारा यह कहा गया कि सरकार द्वारा हमारी माँग जबतक पूरी नहीं की जाएगी तब तक हमलोग पटना से जाने वाले नहीं हैं अगर सरकार हमे निराश करके भेजती हैं तो हम बिहार के सभी पंचायत के प्रत्येक वार्ड में तीन की संख्या मे है हम सभी संपूर्ण बिहार के साथी महासंघ के माध्यम से अपने परिवार रिश्तेदार सहित बिहार विधानसभा के आम निर्वाचन में सत्ताधारी गठबंधन दल के प्रत्याशी को अपने मताधिकार के बल पर को सता से बेदखल करेंगे

             सुरेंद्र कुमार सिंह 
                  प्रदेश उपाध्यक्ष

महासंघ के ग्यारह सूत्री मांग-

  1. ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप मानदेय एवं वर्दी भत्ता दिया जाए।

2 ग्राम रक्षा दल संघठन (कर्त्तव्य एवं व्यहवार) नियमावली 2004 के अनुसार ग्राम रक्षा दल के सदस्य क्षेत्र पदाधिकारी एवं दलपति को सरकारी स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाए एवं परिचय पत्र निर्गत किया जाए।

३ कर्तव्य निर्वहन के दौरान दुर्घटना होने के फलस्वरूप सरकारी सेवक की भाँति सरकारी मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *